मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पांचवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 4 व 5 मार्च को भजन संध्या में धूम मचाएंगी सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुष्का – अधिष्ठा,भजन गायक अनुराग बंसल,संदीप मस्ताना आदि हीरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पांचवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 4 व 5 मार्च को
भजन संध्या में धूम मचाएंगी सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुष्का – अधिष्ठा, भजन गायक अनुराग बंसल, संदीप मस्ताना आदि हीरा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेड ब्यूरो सुबोधकुमार मैनपुरी

मैनपुरी। श्री श्याम भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 दिवसीय पांचवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 4 व 5 मार्च को धूमधाम से शहर के नटराज होटल वाली गली स्तिथ भगवती गार्डन में मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी श्री श्याम भक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थल भगवती गार्डन पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल गुप्ता, सचिव सार्थक तिवारी, कोषाध्यक्ष केशव कालरा, कार्यकारिणी सदस्य आयुष सक्सेना, लव मिश्रा, समीर शर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अभय यादव, मीडिया प्रभारी अतुल गुप्ता ने महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत 4 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगा, उसी दिन शाम 7 बजे ओम भंडार वाली गली स्तिथ श्री खाटू श्याम मंदिर पर मेहंदी श्री श्याम नाम की का आयोजन होगा।
5 मार्च दिन बुधवार को भजन संध्या का आयोजन सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक सम्पन्न होगा।
भजन संध्या में मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुष्का – अधिष्ठा, आगरा के भजन गायक अनुराग बंसल, कन्नौज के भजन गायक संदीप मस्ताना आदि कलाकार भगवान खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे तथा गाजियाबाद का सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेगा।
महोत्सव में भव्य तोरण द्वार, अलौकिक श्रृंगार दर्शन, इत्र वर्षा, फागुन स्पेशल, पावन ज्योति, फूलों की होली आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
वहीं श्याम दरबार की सजावट मथुरा के गोयल डेकोरेटर्स, जीतू साउंड आगरा का होगा।
श्री श्याम भक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जनपद वासियों, श्याम प्रेमियों से उक्त महोत्सव में शामिल हो कर की कृपा प्राप्त करें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button