ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
एसएचओ-(स्योहारा) द्वारा प्रधान से अभद्रता पर आया उबाल-अखिल भारतीय प्रधान संघ ने शुरू किया धरना

एसएचओ द्वारा प्रधान से अभद्रता पर आया उबाल.
आखिल भारतीय प्रधान संघ ने शुरू किया धरना
स्यौहारा – थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पर ग्राम मखनपुर के ग्राम रवि चौधरी ने अभद्रता और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल की थी
जिस पर अब जिले भर के प्रधानों में घटना को लेकर रोष फैल गया है जिसके चलते आज अखिल भारतीय प्रधान संघ द्वारा थाना परिसर में ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया है जिसमें पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को हटाने की मांग उठाई गई है।
धरने में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक.महासचिव यशपाल सिंह.ब्लाक अध्यक्ष नहटौर सचिन कुमार.नूरपुर ब्लाक अध्यक्ष सचिन कुमार सहित क्षेत्र के भी तमाम प्रधान मौजूद हैं।
समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था।






