केकोलॉजी 2025: भारत का सबसे बड़ा केक और बेकिंग एक्सपो 31 जनवरी से 2 फरवरी तक गुवाहाटी में

गुवाहाटी, 30 जनवरी 2025: केक प्रेमियों, बेकिंग पेशेवरों और उद्योग से जुड़े खरीदारों के लिए एक शानदार अवसर आने वाला है, क्योंकि केकोलॉजी 2025, भारत का प्रमुख केक और बेकिंग एक्सपो, पहली बार गुवाहाटी में आयोजित होने जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में होगा और पूर्वोत्तर भारत के बेकिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योगों के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा।
मुंबई में आठ साल पहले शुरू हुए केकोलॉजी ने भारत के सबसे सफल बेकिंग एक्सपो के रूप में अपनी पहचान बनाई है और कई सफल संस्करण आयोजित कर चुका है। अब, पहली बार यह गुवाहाटी में आ रहा है, जहां केक आर्टिस्ट, होम बेकर, बेकिंग इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और फूड एंटरप्रेन्योर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने, सीखने और नेटवर्क बनाने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
यह इवेंट विभिन्न वर्गों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें बेकिंग प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री खरीदार, केक आर्टिस्ट, होम बेकर, बेकरी कैफे, पेस्ट्री शेफ, रेस्टोरेंट मालिक, कैटरर्स, होटल परचेज मैनेजर, एफएंडबी मैनेजर, मिठाई और स्नैक शॉप मालिक, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आदि शामिल हैं।
केकोलॉजी की प्रतिष्ठापक खुशी मालानी ने कहा, “इस इवेंट में कई रोमांचक गतिविधियाँ होंगी, जिनमें शीर्ष ब्रांड्स द्वारा बेकिंग सामग्री, उपकरण और टूल्स की प्रदर्शनियाँ, फ्री हैंड्स-ऑन वर्कशॉप्स और विशेषज्ञ बेकर्स और शेफ्स द्वारा लाइव थिएटर डेमोंस्ट्रेशन शामिल हैं।“
केकोलॉजी 2025 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बेकिंग और केक डेकोरेशन की कला का उत्सव है। इस इवेंट का उद्देश्य केक प्रेमियों, प्रोफेशनल बेकर, चॉकलेटियर, रिटेलर्स और फूड लवर्स को एक मंच पर लाना है, जहां वे नेटवर्किंग कर सकें, नई तकनीकें सीख सकें और अपने हुनर को और ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

















