टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

कार व टेंपो आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौतपरिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कार व टेंपो आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

आईरा न्यूज़ नेटवर्क संवाददाता तौफीक फारूकी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: जिले में तेज रफ्तार कार और टेंपो में आमने-सामने देर रात टक्कर हो गई। हादसे में घायल टेंपो चालक सहित दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल किशोर को जिला लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में कायमगंज बाईपास मार्ग पर टेंपो व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में टेंपो चालक गांव उलियापुर निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार यादव व गांव मंझना निवासी 15 वर्षीय किशोर सचिन घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन भर्ती कराया गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने चालक राजीव कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद सचिन को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

राजीव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह हथियापुर की तरफ से टेंपो लेकर घर जा रहे थे। जबकि कार कायमगंज की तरफ से फर्रुखाबाद आ रही थी।

दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गए। जिला अस्पताल लोहिया प्रशासन ने मृतक किशोर सचिन के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button