टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

मातृ मण्डल सेवा भारती ने मनाया धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

मातृ मण्डल सेवा भारती ने मनाया धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव

टूण्डला/फिरोजाबाद
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ मण्डल सेवा भारती चन्द्र नगर की महिलाओं द्वारा हरयाली तीज मनाई गई। जिसमें नृत्य, गायन, लेमन रेस,कुर्सी दौड़,मिस तीज का चयन आदि कार्यक्रम आयोजित किए। लेमन रेस में प्रथम स्थान नेहा और ,कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान पायल गौड़ व मिस तीज में प्रथम स्थान लीना मदान ने प्राप्त किया।
मातृ मण्डल सेवा भारती की महिलाओं द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में हरयाली तीज मनाई गई। इस दौरान महिला मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर मातृ मण्डल सेवा भारती की प्रतिभा उपाध्याय ने बताया कि हरियाली तीज पर महिलाएं पति के लिए उपवास रखकर शिव-गौरी का पूजन-वंदन कर झूला झूलती है और सुरीले स्वर में सावन के गीत-मल्हार गाती हैं। पूजा-अर्चना के साथ उल्लास उमंग का यह त्योहार एक पारंपरिक उत्सव के रूप में जीवन में नए रंग भरता है। इस अवसर पर नीलम त्यागी,स्वर्ण कुमारी मिश्रा,रेनू शर्मा, किरण, शकुंतला शर्मा ,नीतू गुप्ता, कल्पना शर्मा ,राखी सिंह, ममता जैन ,मुक्ता जैन आदि ने भाग लिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button