ग्राम रतनगढ़ में गुलदार के नवजात शावक मिलने से फैली सनसनी।

ग्राम रतनगढ़ में गुलदार के नवजात शावक मिलने से फैली सनसनी।
नूरपूर।शिवाला कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनगढ़ से अलाउद्दीनपुर रोड पर स्थित हैदरपुर के जंगलों में गुलदार के दो नवजात बच्चे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किसान स्वदेश प्रताप उर्फ टीटू के खेत में यह गुलदार के शावक पाए गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और भय का माहौल बना हुआ है। गांववाले पिंजरा लगाने और गुलदार के मां-बाप को पकड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी अनहोनी घटना को टाला जा सके।गांववासियों का कहना है कि गुलदार के शावकों की मौजूदगी से गांव के बच्चों और पशुओं पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि गुलदार को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।उधर ग्रामीणो ने वन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए है।वन विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी विभाग की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में कब तक कदम उठाता है।
रिपोटर विकास सिंह


















