देहरादून-उत्तराखण्ड़

निकाय चुनाव अधिसूचना जारी,वोट पड़ेंगे 23 जनवरी,मतगणना 25 को

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड रिजवान अहसन),,, प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 25 जनवरी 2025 को होगी मतगणना होगी। निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा और कांग्रेस समेत निकाय चुनाव की तैयारी मे जुटे प्रत्याशियों की धड़कनें जेत हो गई है। प्रदेश में कुल 11 नगर निगम सहित प्रदेश की 43 नगर पालिका परिषदों एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर अंतिम सूची जारी कर दी गई है। देर रात तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज सोमवार को शासन ने नगर निकायों में महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं चुनाव की तिथि का एलान भी कर दिया गया है। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत महापौर और अध्यक्ष पदों पर अन्तिम रूप से आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। शासन ने निकायों में आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुये अन्तिम अधिसूचना जारी कर दी है। अन्तिम अधिसूचना में हल्द्वानी नगर निगम को ओबीसी से अनारक्षित,श्रीनगर नगर निगम को अनारक्षित से महिला,अल्मोड़ा नगर निगम को महिला से ओबीसी किया है, जबकि शेष निगमों में मेयर पद पर पूर्व की भांति ही आरक्षण रखा गया है। प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी आरक्षण में बदलाव हुआ है। नगर पालिका गदरपुर को महिला से सामान्य,नगला नगर पंचायत को ओबीसी से सामान्य,लालपुर को सामान्य महिला से ओबीसी महिला किया गया है।बागेश्वर नगर पालिका सामान्य, नैनीताल नगर पालिका को महिला, भीमताल नगर पालिका अनुसूचित महिला, कालाढूंगी को महिला, नगर पालिका नगला को सामान्य हर्बटपुर नगर पालिका ओबीसी महिला, लक्सर नगर पालिका को आबीसी, पुरोला नगर पालिका अनुसूचित जाति, जोशीमठ नगर पालिका को ओबीसी महिला, कर्णप्रयाग नगर पालिका अनुसूचित जाति, नगर पालिका मुनिकीरेती महिला घोषित किया गया है। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर हुये बदलाव को सूची में देखा जा सकता है। उत्तराखंड शासन ने आज प्रदेश के 11 नगर निगमों में मेयर समेत नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पदों की आरक्षण एवं आवंटन सूची और प्रदेश की सभी नगर पंचायतों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना की सूची जारी कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button