न्यूज़

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद एलम सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,निकाय चुनाव की सरगर्मियों के चलते पाला बदल का खेल भी शुरू हो चला है। बहुजन समाज पार्टी में टूट की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक वार्ड नंबर 6 के बहुजन समाज पार्टी के समर्पित निवर्तमान पार्षद दलित नेता एलम सिंह ने कांग्रेस के महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उनके साथ ही करण सिंह, सुमित, रवि कश्यप, सुखविंदर सिंह, राहुल, संजय बाबू, सतवीर सिंह, तिलक सिंह, निर्मल सिंह इत्यादि लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन सबका स्वागत करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, राजीव गांधी, पंचायती राज महानगर अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, नितिन कौशिक, सचिन, नाडिग एडवोकेट, सैफ मोहम्मद व हनीफ गुड्डू आदि ने खुशी का इजहार किया। साथ ही अपेक्षा जताई कि भविष्य में और भी लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button