उत्तराखंड

शादी वाले दिन दुल्हन की छोटी बहन जेवर नगदी लेकर प्रेमी संग फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एक किशोरी जेवरात और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला हरिद्वार जनपद के पथरी के एक गांव का हैं जहां शनिवार को बड़ी बहन की शादी समारोह चल रहा तो छोटी बहन घर से जेवरात और नगदी उठाकर प्रेमी संग फरार हो गई। शादी समारोह में व्यस्त परिजनों की इसकी कोई जानकारी नही हुई। शादी खत्म होने पर उनकी छोटी बेटी जब दिखाई नही दी तो उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई ओर तलाश शुरू की। पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हुआ है। आखिर में किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी और गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस किशोरी के फोन की सीडीआर भी निकलवाने में लगी है.।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button