उत्तराखंड

गुरुद्वारे में फायरिंग करने के एक आरोपी को कारतूस और अवैध पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,पुलिस ने गुरुद्वारे में पिस्टल से जान लेवा हमला करने वाले अनूप सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। भुल्लर के पास से घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की अवैध पिस्टल 0.32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक कुमार ने बताया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी अभय सिंह के निर्देशन में कल दिनांक 14.12.2024 को थाना जसपुर पुलिस टीम द्वारा पंचायत के दौरान गूलरगोजी गुरुद्वारे में जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले अनूप सिंह भुल्लर पुत्र कुलवंत सिंह भुल्लर को मुखबिर की सूचना पर टीला-कुण्डा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध काले रंग की एक पिस्टल 0.32 बोर व एक जिंदा कारतूस भी बराामद हुए हैं। आरोप ीको कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button