देहरादून-उत्तराखण्ड़

एसटीएफ की बड़ी कामयाबी ,मुजफ्फरनगर जाकर पकड़ा 25 हजारी का इनामी बदमाश,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून/ उत्तराखंड (!रिजवान अहसन),,,इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ व थाना रानीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना रानीपुर के 25000 रु. के ईनामी अपराधी फिरोज कुरैशी पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी ककरोली, जिला मुजफ्फरनगर को जनपद मुजफ्फरनगर के ककरोली थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
****गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर क्षेत्र से, विगत 01 वर्षों से उत्तराखण्ड के वाहनचोरी के मामले में वांछित था
***गिरफ्तार ईनामी के ऊपर उ0प्र0 व उत्तराखण्ड में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नकबजनी, वाहनचोरी, ठगी व धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के कुल 33 मुकदमें पंजीकृत हैं। जिसकी मु0नगर के थाना ककरोली में हिस्ट्रीशीट खुली थी
गिरफ्तार अपराधी के ऊपर थाना रानीपुर में दिनाँक 12/02/2024 में वादी असलम पुत्र असगर निवासी ग्राम राजपुर पोस्ट गढ़ मीरपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 11-02-2024 को अपनी बुलेरो गाड़ी के चोरी होने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। तब से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मु0आरक्षी रियाज अख्तर व आरक्षी मोहित वर्मा की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया कि गिरफ्तार ईनामी फिरोज कुरैशी के विरुद्ध थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार के एक व्यक्ति असलम द्वारा अपने वाहन बोलेरो चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा थाना रानीपुर में पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त फिरोज कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रानीपुर क्षेत्र से उक्त वाहन को चोरी किया था। तथा फरार हो गया था।
थाना रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना की गयी थी लेकिन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में नही आया। तथा एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25000रु. का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार ईनामी फिरोज एक हार्डकोर अपराधी है जिसके ऊपर उत्तराखण्ड, हरियाणा व उ0प्र0 में लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, वाहनचोरी, ठगी व धोखाधड़ी, नकबजनी व गैंगस्टर एक्ट के कुल 33 मुकदमें दर्ज हैं। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा काफी दिनों से कार्य किया जा रहा था, एसटीएफ द्वारा कल जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गयी है।
**गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. फिरोज कुरेशी पुत्र इकबाल उर्फ वाला, निवासी ककरोला, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। उम्र- 26 वर्ष
RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button