प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को हरियाणा दौरे पर, पानीपत की धरा से बीमा सखी योजना की देगें बड़ी सौगात :-श्रुति चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को हरियाणा दौरे पर, पानीपत की धरा से बीमा सखी योजना की देगें बड़ी सौगात :-श्रुति चौधरी
प्रधानमंत्री का हरियाणा के साथ बहुत गहरा नाता व जनता के साथ रहा हमेशा अटूट रिश्ता:-श्रुति चौधरी
एस आर योगी
जिला ब्यूरो करनाल
मंत्री श्रुति ने करनाल पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिया न्योता, कहा प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह।
करनाल, 4 दिसंबर। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसम्बर को पानीपत की ऐतिहासिक धरा से बीमा सखी योजना की शुरुआत करके देश की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात देंगे, यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। इस बात को लेकर विशेष तौर से हरियाणा प्रदेश की महिलाओं में एक उत्सव का माहोल्ल है और लाखों की संख्या में पानीपत में पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पानीपत की ऐतिहासिक धरा से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी जिसके फलस्वरूप लिंगानुपात में निरंतर सुधार हो रहा है।
मंत्री श्रुति चौधरी वीरवार को करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। मंत्री इस मौके पर मीडिया से भी रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा प्रदेश के साथ बहुत गहरा नाता रहा है और प्रदेश की जनता के साथ हमेशा अटूट रिश्ता रखा है जब भी हरियाणा दौरे पर आते है तो प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात देकर जाते है। इसी कड़ी में भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बड़ी-बड़ी योजनाओं की शुरुआत हरियाणा प्रदेश से करते है इसके पीछे उनकी सोच है कि हरियाणा प्रदेश आगे बढ़े और महिला सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता के प्रेरणा स्त्रोत है, इनके व्यक्तित्व ने पूरे विश्व में एक जबरदस्त छाप बनाई है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि करनाल जिला पानीपत से सटा हुआ है ऐसे में 9 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में यहां से सबसे ज्यादा हाजरी होनी चाहिए, विशेषकर महिला वर्ग की। उन्होंने कहा कि यह युग महिलाओं का है, माता-बहनों का है ऐसे में महिलाएं हर क्षेत्र नेतृत्व देने की क्षमता अपने अंदर पैदा करें।
इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता ने भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर मंत्री श्रुति चौधरी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और आश्वासन दिया कि 9 दिसम्बर को पानीपत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करनाल जिला से हजारों की संख्या में बड़े ही उत्साह व जोश के साथ पहुंचेगी। कार्यक्रम में पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हरियाणा प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत बडी सौगात लेकर आ रहा है। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल जिला से महिलाएं पहुंचे। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा राज्य निशक्त जन कल्याण सोसायटी पंचकूला की चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता अतर सिंह संधू, अशोक सुखीजा, उपाध्यक्ष प्रवीन लाठर, इलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, बिशन सिंह शेखावत, सुनील गुप्ता, साहिल मदान, पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, रजनी परोचा, निरुपमा सदर, मंजू खैंची, कर्मबीर कल्याण, रजनी शर्मा, दिनेश तनेजा, सोनिया पंडित, संजय कालरा, विकास राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।


















