करनाल-हरियाणा

समाधान शिविर की शिकायतों का निपटारा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

समाधान शिविर की शिकायतों का निपटारा

करनाल, 5 दिसंबर । हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में हर कार्यदिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 4 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया और 2 शिकायतें अभी लंबित हैं। इसी प्रकार से इंद्री उपमंडल में 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका समाधान कर दिया गया है। घरौंडा उपमंडल में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर का समाधान कर दिया गया। उपमंडल नीलोखेड़ी 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर समाधान कर दिया गया व असंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व संबंधी शिकायतों का निपटारा
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम, नगर पालिका व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज करनाल नगर निगम कार्यालय में 3 शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया । नीलोखेड़ी और तरावड़ी नगर पालिका में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई जिनका निपटारा कर दिया गया है। असंध नगरपालिका में प्राप्त सभी एक शिकायत निपटा दी गईं। इसी प्रकार इंद्री नगर पालिका में प्राप्त एक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया । वहीं नगर पालिका घरौंडा व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button