करनाल-हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नायब सैनी की जोड़ी करेगी चौतरफा विकास : विधायक जगमोहन आनंद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नायब सैनी की जोड़ी करेगी चौतरफा विकास : विधायक जगमोहन आनंद

प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारजनों की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी दीपावली की हार्दिक बधाई

करनाल, 26 अक्तूबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी की जोड़ी प्रदेश में चौतरफा विकास करेगी। पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भी डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों की झड़ी लगाकर रखी। इस तीसरे कार्यकाल में और तेज गति से प्रदेश और करनाल में विकास कार्य होंगे।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हमारे लिए बड़े हर्ष की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारजनों की तरफ से, भारत ही नहीं विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आज भी प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने तीव्र गति से विकास की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, इसमें उन्होंने पूर्ण सहयोग देने की बात कही है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल में भी विकास कार्यों को गति मिलेगी। करनाल शहर से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन पर गहराई से विचार करके जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। करनाल शहरवासियों के आमजन से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button