काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पुलिस ने मजनू की दबोची गर्दन,स्कूली छात्राओं से करता था छेड़छाड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,विगत कई दिनों से स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
बताते चले कि प्रतापपुर क्षेत्र निवासी दो नाबलिग छात्राओं ने दिनांक 22-08-2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शिवा पुत्र प्रकाशी निवासी भोगपुर, थाना जसपुर, जिला उधम सिंह नगर स्कूल आते-जाते उनके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। तहरीर के आधार पर शिवा के खिलाफ धारा 126(2)/351(2)/352/75(2)/75(3)/78 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शिवा की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक काशीपुर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त शिवा को अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज को जाने वाले तिराहे से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर आज दिनांक 23-08- 2024 को कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई नीमा बोहरा तथा कां. हेमचन्द्र शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button