उत्तराखंड

चलते वाहन में तमंचे के बल पर लड़की से करनी चाही दोस्ती,तो परिजनों में जमकर पीटा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विकासनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, नाराज़ सिरफिरे मजनू ने लड़की पर तान दिया तमंचा, लड़की ने दिखाई सूझबूझ वर्ना तो हो गया था कांड ।
बताते चलें शनिवार को जीवनगढ़ चौक पर एक बड़ा कांड होते होते टल गया। दरअसल एक तरफा प्यार के चक्कर में एक सिरफिरे मजनू ने लड़की से नाराज़ होने पर उसपर तमंचा तान दिया।
मामले में विकासनगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालसी तहसील की रहने वाली एक लड़की सवारी वाहन से सवार होकर विकासनगर जा रही थी। उसी वाहन में आरोपी निवासी तहसील कालसी क्षेत्र भी बैठ गया जिसके पास तमंचा था। तमंचे के बल पर उसने युवती को डराया धमकाया और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने लड़की के ना करने पर उसे मारने की धमकी भी दी। डरी हुई युवती ने किसी तरह फोन कर घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी।
इसी दौरान वाहन जैसे ही जीवनगढ़ चौक पर पहुंच लड़की के परिचित वहाँ पहुँच गये और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को दबोच लिया गया‌। जिसके कब्जे देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लोगों ने आरोपी युवक को जमकर धून दिया। युवती ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button