काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा ,कबाड़ी निकला चोर,16 मोबाइल बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,काशीपुर की वैल्यू प्लस मोबाइल शॉप में हुई चोरी की वारदात को कबाड़ी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर रोड स्थित वैल्यू प्लस रिटेल शोरूम में हुई चोरी के खुलासे के लिये गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास से विपिन उर्फ नन्हे पुत्र धर्म सिह निवासी शिवांगी कालोनी काशीपुर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किये गये 16 मोबाइल बरामद किये हैं। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह नशे का आदी है और कबाड़ का काम करता है तथा कबाड़ी के काम के साथ साथ शोरूम व दुकानों की रैकी करता है तथा मौका पाकर शोरूम व दुकान में चोरी कर लेता है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विपुल जोशी चौकी प्रभारी कटोराताल, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामन्त, कां. प्रेम कनवाल, रमेश पाण्डेय, दीवान सिंह, कुलदीप सिंह, गजेन्द्र सिंह, एसपीओ माजिद,एसओजी काशीपुर टीम के उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, हेड कां. विनय यादव, कांस्टेबल प्रणीण गोस्वामी, कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button