वाराणसी/उत्तरप्रदेश

प्रथम लेखा मिलान में युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कौलीशेट्टी शिवकुमार गायब रहे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रथम लेखा मिलान में युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कौलीशेट्टी शिवकुमार गायब रहे

चुनावी लेखे के अनुरक्षण में असफलता भा०द०सं० की धारा 171 झ के अधीन एक निर्वाचन अपराध हैं

द्वितीय लेखा मिलान 24 मई दिन-शुक्रवार तथा तृतीय लेखा मिलान 29 मई दिन-बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जायेगा

   वाराणसी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रेक्षक अमित सिंह नेगी, व्यय प्रेक्षक अजीत दान व पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार सैन की देखरेख में प्रथम लेखा मिलान न्यू सर्किट हाउस सभागार में हुआ। जिसमे युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कौलीशेट्टी शिवकुमार अनुपस्थित रहे। शेष सभी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओ ने उपस्थित होकर लेखा मिलान कराया। मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि निर्वाचन अवधि के दौरान 03 बार अभ्यर्थियों के लेखा निरीक्षण के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तारीख नियत करने के क्रम में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के दिन-प्रतिदिन का निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण की निर्धारित तिथि के अंतर्गत सोमवार को प्रथम लेखा मिलान किया गया। अब द्वितीय लेखा मिलान 24 मई दिन- शुक्रवार तथा तृतीय लेखा मिलान 29 मई दिन-बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने समस्त प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को निर्धारित तिथियों में लेखा मिलान हेतु स्वयं अथवा अधिकृत/नामित प्रतिनिधि निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित समस्त बिल, बाउचर, बैंक स्टेटमेंन्ट, कैशबुक, आय व्यय पंजिका इत्यादि अभिलेखों का नियत तिथि को मिलान कराए।
50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button