वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए सुचारु विधुत व्यवस्था की माँग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फर्रुखाबाद के मोहल्ला सुराठी में बिजली के बिना रह रहे लोगो की जवाबदारी किसकी

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए सुचारु विधुत व्यवस्था की माँग

शमसाबाद फर्रुखाबाद।(जीशान अहमद)भीषण गर्मी के दौर में बिजली की समस्या से जूझ रहे मुहल्ले के लोगो की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष शमसाबाद ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र भेज निस्तारण की मांग की जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर में स्थित वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर मोहल्ला सुराठी जहां लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मकान है 150 लोगों की आबादी हैं।जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार मुहल्ले में जो बिजली का ट्रांसफार्मर है। काफी दूर है ग्रामीण सयोजन के तहत लाभ उठाने को मजबूर है। एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही साथ ही बार बार ट्रपिंग मुहल्ले के लोगो के के लिए बबाल ए जान बनी हुई है लोगों ने प्रमुख समस्या का समाधान कराए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शमसाबाद जोया शाह फारूकी से संपर्क किया था उधर मुहल्ले के लोगो की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारूकी ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र भेज बिजली की समस्या का समाधान कराया जाने की मांग की बताते चले इससे पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज समस्या के समाधान की मांग की थी शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा बो काफी दूर है मजबूरन लोग सयोजन के तहत लाभ उठाने को मजबूर है।भीषण गर्मी का दौर है लंबी लाइन होने के कारण तकनीकी खराबी होना एक आम बात है जिसके चलते भीषण गर्मी में मुहल्ले के लोगों का हाल बेहाल है उक्त समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर निस्तारण की मांग की थी हालांकि इस समस्या को नगर पंचायत अध्यक्ष जया शाह फारूकी द्वारा गंभीरता से लिया गया उन्होंने उपखंड कार्यालय विद्युत विभाग कायमगंज के नाम शिकायती पत्र भेज समाधान कराए जाने की मांग की थी एक बार फिर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से अंबेडकर नगर के मोहल्ला सूराठी के लोगों की बिजली किसी समस्या का समाधान कर जाने की मांग क।यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने समाचार प्रतिनिधि को दी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button