काशीपुर-उत्तराखण्ड़
प्रशांत पब्लिक स्कूल में हुआ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,वसुधैव समिति द्वारा संचालित और जिंदल फ्रोजन लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित निःशुल्क कोचिंग सेंटर के छात्र /छात्राओं का सम्मान समारोह प्रशांत पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। अति सामान्य परिवार से आने वाले इन बच्चों में संध्या यादव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा कुल 30 बच्चों में से 3 सम्मान सहित, 12 प्रथम श्रेणी 10 द्वितीय श्रेणी और तीन तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डा प्रशांत सिंह, सचिव श्रीमती मीरा सिंह, प्रधानाचार्य राजीव चौहान तथा अन्य शिक्षक और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।


















