काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कांग्रेस के टिकट पर अरुण चौहान ने मेयर पद के लिए दिया आवेदन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड(रिजवान अहसन ),,, उत्तराखंड कांग्रेस के सचिव अरूण चौहान ने कांग्रेस से मेयर पद की दावेदारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को अपना आवेदन दिया है।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आगामी निकाय चुनाव में अध्यक्ष, मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेताओं से अपने आवेदन व बायोडाटा मांगे हैं। इसी क्रम में काशीपुर से कांग्रेस नेता अरूण चौहान ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ़ हुसैन को कांग्रेस नवचेतना भवन में अपना आवेदन दिया।
पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निष्ठावान जमीन से जुड़े कार्यकर्ता पर ही अपना आशीर्वाद देती आई है। आज काशीपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सिंबल काशीपुर मेयर से दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस हाई कमान इस बार निकाय चुनाव में मुझ पर आशीर्वाद स्वरूप टिकट प्रदान करेगा।
उधर पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 फसियापुरा से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू छीना ने आवेदन पत्र देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की वहीं वार्ड नंबर 21 महेशपुरा से मोहम्मद आरिफ द्वारा पार्षद पद के लिए दावेदारी का आवेदन दिया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ से ने बताया कि प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे तथा यह आवेदन पत्र 16 में तक लिए जाएंगे। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुसरफ़ हुसैन ,पीसीसी सचिव अरुण चौहान ,मंसूर अली मंसूरी ,मोहम्मद आरिफ पार्षद पति, हनीफ गुड्डू ,सुहेल खान ,मोहम्मद शहजाद अंसारी ,शाह आलम, सैफ मोहम्मद आदि जन मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button