उत्तराखंड

सुशीला तिवारी अस्पताल में चोरी करने वाला निकला करोड़ों का मालिक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। साथ ही चोरी किया गया सामान भी उसके घर से बरामद हो गया है।
मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक को सौंपी। पुलिस ने सीसीटीवी एक्सपर्ट की मदद से 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी 34 वर्षीय अरुण पाठक को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button