उत्तराखंड
एन डी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने नाराज़ होकर छोड़ी कांग्रेस

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,लोकसभा चुनाव से चंद दिन पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो वह लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज थे। पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको प्रत्याशी नहीं बनाया था। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। और आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालाकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नही हुई है।


















