उत्तराखंड

दंगो को लेकर न फैलाएं भ्रामक अफवाह,होगी सख्त कारूबाह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,बनभूलपुरा घटना के बाद सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों का संज्ञान लेते हुए एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने लोगों को फेक न्यूज़ को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चल रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करने की बात कही है। नैनीताल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपील जारी करते हुए चेतावनी दी है कि। चेतावनी- भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार न करें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/ व्हाट्सएप आदि पर अन्यत्र जगह की वीडियो को हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई हिंसात्मक घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा है जो सरासर झूठ है।
नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।
झूठी खबरों को प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button