काशीपुर-उत्तराखण्ड़
नशे पर प्रहार।आबकारी विभाग ने की कई गांव में ताबतोड़ छापेमारी

काशीपुर/उत्तराखंड
आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कनकपुर बरखेड़ी ,खाईखेड़ा बहल्ला नदी के किनारे चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 04भट्टीयो को मौके पर नष्ट कर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 4500 kg लहन मौके से नष्ट किया। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।


















