काशीपुर-उत्तराखण्ड़
संस्कृती ज्ञान परीक्षा में प्रशांत पब्लिक स्कूल की छात्रा संध्या ने प्रदेश भर में मारी बाजी

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संध्या यादव ने किया प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त
काशीपुर /uttrakhand (रिजवान अहसन ),,,अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 नवंबर 2023 को प्रदेश के विभन्न विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई जिसमें प्रशांत पब्लिक स्कूल काशीपुर ऊधम सिंह नगर की कक्षा 10वीं की छात्रा संध्या यादव ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत जी ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया । गायत्री परिवार से श्रीमति पुष्पा झा एवं स्कूल प्रबंधक श्रीमति मीरा सिंह की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।


















