उत्तराखंड

एक करोड़ की स्मैक साथ दो अंतर्राज्य तस्कर एसटीएफ के शिकंजे में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

खटीमा /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 1 किग्रा 06 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर पिछले कई वर्षाे से स्मैक की तस्करी में थे। संलिप्त उ0प्र0 से उत्तराखण्ड के सीमावर्ती इलाकों में कर रहे थे सप्लाई। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर उसके द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे के नेतृत्व में टीम द्वारा थाना खटीमा पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करते हुए थाना खटीमा क्षेत्राअंतर्गत दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक किग्रा 6 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी की गयी। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता सगीर अहमद पुत्र कल्लू खां, निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली व बाबू पुत्र मुनव्वर, निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली बताया। जो पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक बरेली से लाकर खटीमा में नेपाल की एक पार्टी को बेचने वाले थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कल जैसे ही टीम को ड्रग तस्करों के खटीमा क्षेत्र में होने का टीम इनपुट मिला तो एसटीएफ द्वारा तुरन्त खटीमा पुलिस को साथ लेकर स्ट्राइक करते हुए 02 शातिर तस्करों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर बरेली के रहने वाले हैं और रुहेलखण्ड युनिवर्सिटी के पास एक साथ किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों ही अनपढ़ है, अभियुक्त सगीर ने बताया कि उसके पास बरेली के पास गाँव में 26 बीघा जमीन है। जिस पर वह खेती करता है और सगीर पेशे से शहरों में चाट की ठेली लगाता था पर दोनों ने लालच में आकर अपना मूल धन्धा छोड़ दिया और धनवान बनने की चाह में नशे की दुनिया में कदम रखा। दोनों बरेली से उत्तराखण्ड और यूपी के अन्य इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी करने लगे दोनों ने बताया कि वे कई बार नशे की सप्लाई पहुँचाने उत्तराखण्ड आये और अपना नेटवर्क बनाने में कामयाब हो गये। श्री अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कई दिनों से भारत-नेपाल बार्डर से लगे क्षेत्रों में भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी जिस पर टीम द्वारा कल कार्यवाही करते हुए खटीमा क्षेत्र से 02 अन्तराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से अब तक की रिकार्ड स्मैक 01 किग्रा की बरामदगी की गयी है। ंपकड़ने वाली टीम में एसटीएफ कुमायूँ युनिट एएनटीएफ टीम के निरीक्षक एमपी सिंह, उ0 नि0 बृजभूषण गुरुरानी, विपिन जोशी,अ उनि प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, रविंद्र सिंह बिष्ट, दुर्गा सिंह पापड़ा, थाना खटीमा के उनि प्रियांशु जोशी, आरक्षी कमल पाल व पूरन सिंह शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button