काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हल्द्वानी हिंसा के बाद काशीपुर पुलिस भी हाई अलर्ट, यूपी बॉर्डर पर सख्त निगरानी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उधम सिंह नगर को भी बीती देर सायं से हाई अलर्ट मोड़ पर रख दिया गया। रुद्रपुर से एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के देर रात से कैम्प किये हुए हैं। रुद्रपुर से काशीपुर पहुंचे एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि अभी तो रोज हल्द्वानी की घटना के बाद से ही देर शाम से जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रख दिया था ।

इसी के मद्देनजर काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। सी ओ काशीपुर अनुषा बडोला तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में बांसफोड़न पुलिस चौकी क्षेत्र से शुरू हुआ फ्लैग मार्च विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ चीमा चौराहा, विजयनगर नई बस्ती, स्टेडियम तिराहा से वापस चीमा चौराहा, महाराणा प्रताप चौक होता हुआ कोतवाली में आकर समाप्त हुआ। वहीं साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है तथा जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स को बांट दिया गया है। काशीपुर की बात की जाए तो काशीपुर में मुख्य स्थानो पर मुस्तैद कर टुकड़ों में बांट दिया गया है और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सटे बॉर्डर पर भी सख्ती न साथ चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ तौर पर अराजक तत्वों को साफतौर पर संदेश दे दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस मुस्तैद है तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button