देहरादून-उत्तराखण्ड़
राज्य शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 ओर 2 के पाठ्यक्रम में किया बदलाव

देहरादून / उत्तराखंड (ब्यूरो रिपोर्ट ),,,,राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने पहली और दूसरी कक्षा का जो नया पाठ्यक्रम तैयार किया था उसे नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने मंजूरी दे दी है।
इस वर्ष जुलाई में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक व दो के विद्यार्थी इस नए पाठ्यक्रम के साथ पढ़ाई प्रारंभ करेंगे। ये विद्यार्थी हिंदी पुस्तक रिमझिम के स्थान पर सारंगी और अंग्रेजी मैरीगोल्ड की जगह मृदंग पुस्तक से पढ़ाई करेंगे। कक्षा एक और कक्षा दो की पाठ्य पुस्तकों के नाम परिवर्तन किए गए हैं।

प्राथमिक शिक्षा के कक्षा-एक और दो के पाठ्यक्रमों में बदलाव करीब 10 से 12 साल बाद हो रहा है। किताबों में यह बदलाव उपयोगी और रुचिकर है।


















