काशीपुर-उत्तराखण्ड़
स्मैक के साथ दो लोगो को कुंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुंडा ,काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,कुंडा पुलिस द्वारा आरोपी नदीम अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी ईदगाह रोड जसपुर थाना जसपुर जनपद-ऊधमसिहनगर के कब्जे से 12.32 ग्राम अवैध स्मैक तथा आरोपी साहने आलम पुत्र सईद अहमद निवासी मो0 चौहान पट्टी थाना जसपुर ऊधमसिहनगर के कब्जे से 11.27 ग्राम अवैध स्मैक तथा अवैध स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस संख्या-UK18P-6466 सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण के विरूद्ध कुंडा थाना पर धारा-8/21/60 NDPS ACT मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम मंडी चौकी प्रभारी मननोहर चन्द
कांस्टेबल मनोज बोरा कांस्टेबल त्रिलोक सिह आदि शामिल रहे।






