अधिवक्ताओं के चेंबर पर कौन कर रहा है जादू टोना

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,काशीपुर दीवानी न्यायालय के ठीक सामने अधिवक्ताओं के चेम्बर्स में जादू टोना करने का अनोखा मामला प्रकाश में आया है
पिछले काफी दिनों से लगातार रोज नए नए तरीके से हो रहे जादू टोने का मामला अधिवक्ताओं में कोतुहाल का विषय बना हुआ है
अधिवक्ता संजय रुहेला , अलीम एडवोकेट ,तजवार अब्बास नकवी (पूर्व उपाध्यक्ष बार एसो) तथा आसिफ एडवोकेट के चेंबर के सामने कोई शरारती तत्व तंत्र मंत्र और जादू के विभिन्न तरीकों से वकीलों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में लगा है।

अधिवक्ताओं का कहना है की सुबह जब वो लोग कोर्ट पहुंच कर अपने चेंबर में आते है तो कभी उनके चेंबर में सिंदूर लगा धागा बधा हुआ मिलता है तो कभी मंत्र लिखे अंडे पड़े हुए मिलते है हाल की घटना में किसी शरारती तत्व ने कपड़े के बने गुड़िया की शक्ल वाले पुतले चेंबरो की जाली से बांध दिए है
रोज रोज इस प्रकार की घटनाओं से अधिवक्ताओं में डर और रोष का माहोल बन हुआ है अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत बार के पदाधिकारियों के बीच भी रखी है और अधिवक्ताओं के चेंबर के आस पास सी सी कैमरे लगाने की भी मांग रखी है जिससे की इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालो को बे नकाब किया जा सके और इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वालो की मंशा का भी पता चल सके
बाहरहाल इस घटना से सभी अधिवक्ताओं में बेहद रोष व्याप्त है और सभी अधिवक्ता अपने अपने सूत्रों से इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में लगे है


















