काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ट्रक ओर कार की भीषण भिडंत में पेट्रोल पंप स्वामी ब्रह्मोश गुप्ता की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,जनपद ऊधमसिंहनगर से काशीपुर में कार ट्रक की भिड़ंत में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रामनगर रोड श्रीराम लीला मैदान के सामने चंद्रा पेट्रोल पंप के स्वामी सेठ ब्रह्मेश गुप्ता (80) शनिवार दोपहर पौने तीन बजे पत्नी मीना गुप्ता (75) के साथ खाना खाने कार से जैतपुर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास कार की सामने से आ रहे गेहूं से भरे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कुंडेश्वरी चौकी के पुलिस कर्मियों ने दंपती को बमुश्किल कार से निकालकर 108 एंबुलेंस से एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ब्रह्मेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मीना को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के मुताबिक ब्रह्मेश के दो बेटे हैं। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के एसआई विनोद जोशी ने बताया कि ट्रक में गेहूं भरा हुआ था और बिहार के काशीपुर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button