मदरसा छात्रों से मारपीट करने मामले में मुकदमा दर्ज

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,निकटवर्ती ग्राम बैल जुड़ी मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मारपीट करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दे की ग्राम बैल जूड़ी में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ गांव के शेर मोहम्मद पुत्र फकीर मोहम्मद मोहम्मद इमरान पुत्र शेर मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अली निवासी गण ग्राम बैल जूड़ी ने मदरसे में जबरदस्ती घुसकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बच्चों के साथ मदरसे में मारपीट की घटना सामने आते ही ग्रामीण में आक्रोश फैल गया गुस्साए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर घटना की तहरीर गांव के निवासी अंदाज हुसैन पुत्र इंतजार हुसैन, मुस्कान अरशद फैजान गुलफाम मोहम्मद उस्मान फुरकान मुजफ्फर अली अजहरुद्दीन शकील आफताब अली मोहम्मद यूसुफ हाकम अली अजहरुद्दीन जुल्फिकार अली गौहर चौधरी आदि लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की पुलिस से मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेर मोहम्मद,मोहम्मद इमरान और आरिफ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।


















