शातिर मोबाइल चोर व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दालमण्डी के दुकानदार सहित 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी के 21 अदद टच स्क्रीन एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

वाराणसी । 20.06.2023 को बिहार से आये हुए छात्र उसके साथी के साथ अभियुक्त रितिक सोनी के द्वारा दोस्ती कर उसको श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने हेतु लाया गया तथा उसका तथा अपना मोबाइल लाकर में रखवाया गया तथा लाकर की चाभी ले लिया गया था। उसके पश्चात उसको पूजा करने हेतु लाइन में लगवाकर अभियुक्त रितिक सोनी द्वारा बाहर आकर लाकर से मोबाइल निकाल कर चोरी कर चला गया था। जिसके सम्बन्ध में बिहार से आये छात्र के द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-58/2023 धारा 380/420 भादवि पंजीकृत कराया गया था तथा पुनः दिनांक 14.11.2023 को महाराष्ट्र से आये श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में उक्त श्रद्धालु द्वारा मु0अ0सं0-94/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था। अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्त रितिक सोनी को अग्रेसन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से दो एण्ड्रायड मोबाइल व 120 रूपया बरामद किया गया तथा अभियुक्त रितिक सोनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि साहब मैं वाराणसी, गोरखपुर, चन्दौली, मिर्जापुर आदि जिलों में घूम फिर कर मोबाइल चोरी करता हूँ एवं चोरी का मोबाइल दालमण्डी स्थित दुकान में बेचता था तथा अन्य चोरी के मोबाइल का लॉक दालमण्डी में तुड़वाकर अन्यत्र बेच देता था। अभियुक्त रितिक सोनी की निशानदेही पर दालमण्डी से अभियुक्तगण 1. इरफान अख्तर 2. राशिद अहमद 3. मो0 रेयाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त इरफान अख्तर से 9 अदद एण्ड्रायड मोबाइल तथा अभियुक्त राशिद अहमद से 8 अदद एण्ड्रायड मोबाइल तथा अभियुक्त मो0 रेयाज से 2 अदद एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


















