समाज सेवक साजन भुयाँ..

किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा समाज की सामाजिक परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रदान की गई सेवा को ‘सामाजिक सेवा’ कहा जाता है।
यह सेवा मानवीय विचारों और लाभ के किसी भी उद्देश्य के बिना प्रदान की जाती है। केवल वे लोग जिनके लिए समाज के हित अधिक महत्वपूर्ण हैं, उनके व्यक्तिगत हित सामाजिक सेवा प्रदान करने के लिए आगे आते हैं।
असम गुवाहाटी के निवासी तथा समाज सेवक साजन भुयाँ एक ऐसी शख्शियत है जो अपनी कमाई की ज्यादातर धनराशि का इस्तेमाल समाज हितों पर खर्स करते आये है।
उन्हें खुद के बारे में चिंतित होने से ज्यादा समाज के कल्याण और विकास के लिए भी चिंतित देखा जाता है।
वास्तव में जिसे कहा जाता है “जन-सेवा” “जनार्दन-सेवा” है।
साजन भुयाँ करोना काल मे भी लोगों को हर संभव मदद करते थे। हर वो मजबूर शक़्स को मदद करते आये है जो किसी न किसी समस्या या मजबूरी में फंसे हुए हैं। हर जाति धर्म के लोगों के लिए मददगार बने सजन भुयाँ..
इस तरह की समाज सेवा से हमारे समाज में भाईचारे को भी मजबूत करने में मदद मिलता है।


















