उत्तराखंड
कछुए का मांस बेचते एक गिरफ्तार ,बरामद हुआ 18 किलो मांस

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,दिनेशपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने आनंद खेड़ा दुर्गा एनक्लेव में एक टिन सेट के भीतर 18 किलो कछुए की काटा मांस बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति दुर्गापुर नंबर 1 दिनेशपुर का बताया गया है।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकार तापेश कुमार ने कहा है कि वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पुलिस ने 18 किलो 300 ग्राम कछुये के मीट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उक्त व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


















