कन्नौज-उत्तरप्रदेश

हिस्ट्रीशीटर के घर चस्पा करने गए नोटिस,सिपाही पर चला दी गोलियां सिपाही हुआ गंभीर रूप से घायल!!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हिस्ट्रीशीटर के घर चस्पा करने गए नोटिस, गुस्साए हिस्ट्रीशीटर ने सिपाही पर चला दी गोलियां सिपाही हुआ गंभीर रूप से घायल कानपुर रिफर।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज।जनपद की कोतवाली विशुनगढ एक गांव में कुर्की की नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक गोली सिपाही को लग गई और वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने घायल सिपाही को छिबरामऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।मामला विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीरपुर नगरिया गांव का है। जहां के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव पर कई संगीन मुकदमे दर्ज है। आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस रिकार्ड में उसका नाम हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में दर्ज है। कई मुकदमो में वांछित मुन्ना यादव पुलिस की पकड़ से दूर था। ऐसे में कोर्ट से उस पर कुर्की की कार्रवाई की। जिसका नोटिस चस्पा करने के लिए सोमवार शाम विशुनगढ़ और छिबरामऊ थानों की पुलिस उसके घर पहुंची थी। मुन्ना यादव के घर से फायरिंग शुरू हो गई पुलिस टीम को देखते ही मुन्ना यादव के घर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक पुलिस कर्मी सतर्क होते, तब तक एक गोली सिपाही सचिन राठी को लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गम्भीर होने पर सिपाही सचिन राठी को कानपुर रेफर कर दिया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button