उत्तराखंड

एफ बी में पर्वतीय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर कुलदीप शर्मा के खिलाफ एफआईआर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड,,(रिजवान अहसन ),,देहरादून पुलिस ने फेसबुक पर पहाड़ी समुदाय के विषय में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहाड़ियों के विषय में की गई टिप्पणी पर पहाड़ी समुदाय ने रोष व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई हैँ।
राष्ट्रीय रीजनल पार्टी सहित कई अन्य संगठनों की ओर से नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की कुलदीप शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पहाड़ी समुदाय के व्यक्तियों के पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है।

विभिन्न संगठनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायतों मे बताया गया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा जानबूझकर प्रदेश में असौहार्द का माहौल बनाने व लोक प्रशांति में विघ्न डालने की नीयत से इस प्रकार की टिप्पणी की जा रही है जिससे प्रदेश में शांति व्यवस्था खराब होने के साथ ही समाज में पहाड़ियों की छवि धूमिल हो रही है, और उक्त टिप्पणी से देवभूमि वासियों को बहुत आघात पहुंचा है।

मामले में नेहरू कालोनी एसएचओ लोकेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि कई समाजिक संगठनों ने फेसबुक पेज पर समुदाय के विषय में अभद्र टिप्पणी की शिकायतें की है, जिसे संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक के स्क्रीन शार्ट उपलब्ध कराये हैँ जिन पर जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button