उत्तराखंड

उत्तराखंड की बहू मनीषा बनी मिजोरम राज्यपाल की ए डी सी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ब्यूरो रिपोर्ट,,उत्तराखंड की मनीषा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। वायुसेना अधिकारी मनीषा को मिजोरम के राज्यपाल की एडीसी के रूप में हुई नियुक्त किया है। बता दें मनीष देश की पहली भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बन गई है। जिन्हें राज्यपाल के ADC के रूप में नियुक्त किया है। मनीषा की इस उपलब्धि के बाद से प्रदेशभर में खुशी की लहर है।
मिजोरम के राज्यपाल की ADC के रूप में हुई नियुक्त
बता दें मनीषा के पति दीपक कार्की निवासी डोईवाला देहरादून भी सेना में मेजर हैं। जो वर्तमान में गुरदासपुर में तैनात हैं। जबकि उनके ससुर प्रेम सिंह कार्की भी सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद इसी साल फरवरी में एक हादसे में उनका निधन हो गया था।

वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर है मनीषा
मनीषा वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर है। 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी मनीषा के राज्यपाल के सहायक डी कैंप के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया है। बता दें पूर्व में मनीषा वायुसेना स्टेशन बीदर वायुसेना स्टेशन पुणे और वायुसेना स्टेशन भटिंडा में तैनात थीं।

परिवार का गौरव है बहु मनीषा
मनीषा की सास लीलावती कार्की बताती हैं कि उनकी बहू उनके परिवार का गौरव है। सेना में अधिकारी पद पर रहते हुए जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के साथ ही उन्होंने एक बेटी के रूप में भी उनका पूरा ख्याल रखती हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button