उत्तराखंड

बाप और बेटी मिलकर करते थे चोरियां,पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड ,,,बाप-बेटी की अनोखी जोड़ी ने एक व्यापारी का गल्ला तोड़ कर नगदी लेकर फरार हो गए। नैनीताल पुलिस ने आखिरकार बाप-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जोड़ी पुनः चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आ गई।
पुलिस के मुताबिक 17 नवंबर 2023 को वादी विजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र उमेद सिंह निवासी बैलपडाव कालाढूंगी नैनीताल द्वारा 14 नवंबर 23 के दिन में समय दोपहर एक बजे दुकान के गल्ले से अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले का लॉक तोडकर 01 लाख 10 हजार रूपये चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाने में धारा 380 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी को मामले के शीघ्र खुलासे एवं बरामदगी हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देश किया गया। थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ व सीसीटीवी का अवलोकन किया गया तो वादी के गल्ले का लॉक तोडते हुये एक लड़की जिसने स्कार्प से अपना मुँह ढका हुआ था तथा घटना के बाद हेलमेट पहने व्यक्ति के साथ बिना नम्बर की टीवीएस स्पोर्टस मोटर साइकिल पर बैठकर जाते हुये दिखायी दी।
मामले में उपनिरीक्षक अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपड़ाव द्वारा पुलिस टीम के साथ बन्नाखेडा, बाजपुर, दोराहा, काशीपुर व जसपुर क्षेत्र के करीब 70 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने, काफी प्रयास व सुरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्तगणों को आज 19 नवंबर.2023 को प्रातः 09:40 बजे बैतखेडी मोड आईआरबी रोड बैलपडाव से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की धनराशि व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वह पेशेवर चोर हैं जो गैग बनाकर चोरी करते हैं। दोनों आपस में पिता व बेटी हैं। जिनके द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाको में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।नपुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु बैलपड़ाव की ओर आ रहे थे लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इनका आपराधिक इतिहास एकत्रित किया जा रहा है तथा अन्य जनपदों को सूचित किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में योगेन्द्र सिंह चौधरी उम्र- 52 वर्ष पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम किर्तो नांगल, थाना कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता संजय त्यागी के मकान में किराये पर निकट मनोकामना मन्दिर वैशाली कालोनी जसपुर उधमसिंह नगर व
लक्ष्मी उम्र- 18 वर्ष पुत्री योगेन्द्र सिंह चौधरी को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी किये गए 80 हजार रूपये नगद बरामद किए गए। इसके अलावा एक अदद पेचकस,घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की टीवीएस स्पोर्टस मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपडाव, हेड कांस्टेबल लेखराज कम्बोज, कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार, रविन्द्र सिंह, । राजा गौतम, अशोक कुमार , महिला कांस्टेबल हेमलता बनकोटी शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button