फेसबुक पोस्ट से दीपक बाली के समर्थको में बोखलाहट,कोतवाली पहुंचे तहरीर लेकर

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,आम आदमी पार्टी से भाजपा नेता बने दीपक बाली पर फेस बुक पोस्ट के माध्यम से हमला होने पर उनके समर्थक बोखलाहट में हैं।बाली समर्थको का कहना है की फेसबुक पर बनी एक आईडी से उन पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। जैसे ही उनके कुछ समर्थकों ने अपने नेता की छवि खराब होने की आशंका देखी तो कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बसपा से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके एवम वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता बने गगन कांबोज कुछ साथियों सहित काशीपुर कोतवाली पहुंच कर भाजपा नेता दीपक बाली के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी तहरीर में गगन कांबोज ने कहा कि कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया साइट के फेसबुक अकाउंटस् के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता दीपक बाली के खिलाफ अनर्गल बातें लिख कर और आपत्तिजनक मीमस् बनाकर पोस्ट करके तथा वीडियोज़ एडिट करके दीपक बाली के चेहरे का प्रयोग करके दुष्प्रचार किया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस विषय में जानकारी जुटाना प्रारंभ किया तो पता चला कि काशीपुर निवासी अनूप अग्रवाल एवं उनके पुत्र की संलिप्तता है। तब उन्होंने अनूप अग्रवाल से अपने पुराने संबंधों की खातिर प्रार्थी ने उक्त अनूप अग्रवाल से इस विषय में बात की तथा इस तरह के कार्य न करने का अनुरोध किया। कुछ समय तक सब ठीक रहा परंतु 15 नवंबर को “पोल खोल नामक . फेसबुक अकाउंट पर दीपक बाली का फोटो अभद्र भाषा का प्रयोग कर आपत्तिजनक केप्शन के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। गगन कांबोज ने तहरीर में संदेह जताया कि पोल खोल आईडी भी इन्हीं लोगों के द्वारा बनाई गई है।
उधर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसे अग्रिम जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


















