उत्तराखंड

बिना अनुमति चल रहे एक और मदरसे पर कार्यवाही,संचालिका गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किच्छा/उत्तराखंड,,(रिजवान अहसन),,किच्छा के पुलभट्टा पुलिस ने सिरौली कलां के चारबीबीघा क्षेत्र में चल रहे बिना अनुमति के चल रहे मदरसे पर कार्रवाई की है। उन्होंने वहां से 24 बच्चों को मुक्त करवाया है। मदरसा संचालक फरार हो गया जबकि उसकी संचालिका पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक सप्ताह में ही सिरौली कलां के दूसरे मदरसे पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह फोर्स के साथ वार्ड 18 चार बीघा बाबू गोटिया सिरौलीबीकलां मे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने बताया कि वार्ड में इरशाद के घर पर अवैध रुप से एक मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है। मदरसे का मुख्य संचालक इरशाद और इसकी पत्नी खातून बेगम थे। इन लोगों ने 22 नाबालिग बच्चियों और 2 नाबालिग बच्चों को अंधेरे कमरे मे बंद कर रखा था। यह लोग उनका शोषण करते हैं। बच्चों को घरों से पढ़ाई के नाम पर लाकर उनका शोषण कर उनसे सारे काम करवा रहे हैं।
भट्ट ने बताया कि पुलिस ने सी डब्लू सी की ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और इन लोगों द्वारा बच्चों की काउसिलिंग के लिए चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य सुनील कुमार निवासी गौतम नगर मालाधन चौड थाना रामनगर जिला नैनीताल, दीपा मेहरा निवासी दिनेशपुर रोड चाडीपुर रुद्रपुर व रेखा अधिकारी निवासी पंतनगर को बुलाया और काउसिलिंग करवाई गई।
इस दौरान सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रप्रकाश रावत व प्रभारी एन्टी हयूमन टास्क फोर्स की बसन्ती आर्य मौके पर रहे। बच्चों की काउसिलिंग कर उन्हे उनके परिजनो को मौके पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। थाने में आरोपी इरशाद और उसकी पत्नी खातून बेगम के विरूद्ध धारा 491/342/ 370(5) व 75/82/87 किशोर न्याय अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध मदरसे को सीज करने के लिए रिपोर्ट उपजिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है।
भट्ट ने बताया कि मौके से आरोपी खातून बेगम पत्नी इरशाद निवासी हरेरपुर हसन थाना जहांनाबाद जिला पीलीभीत हाल निवासी चारबीघा सिरौलीकला को गिरफ्तार किया गया जबकि इरशाद की तलाश की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button