अपर पुलिस महानेदेशक आलोक सिंह का कन्नौज दौरा,किया जिम व गेस्ट हाउस का उद्घाटन।

अपर पुलिस महानेदेशक आलोक सिंह का कन्नौज दौरा,किया जिम व गेस्ट हाउस का उद्घाटन।
कन्नौज( दीप सिंह ) एडीजी जोन आलोक सिंह ने कन्नौज का दौरा करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लिए बनवाये गए नवनिर्मित जिम व गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया साथ ही पुलिस कर्मियों के बच्चों से जिम में व्यायाम भी करवाया उद्घाटन कार्यक्रम में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण की एडीजी ने जानकारी ली उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर शासन की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। जिसमें ड्यूटी के लिए बाहर से आये पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जो उनके कार्य को और बेहतर करने में उपयोगी रहेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार नगर क्षेत्र अधिकारी प्रियंका बाजपेई सदर कोतवाल अजय कुमार अवस्थी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


















