करनाल-हरियाणा

करनाल पुलिस की सीआईए वन की टीम द्वारा किडनैप कर रूपयो की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल पुलिस की सीआईए वन की टीम द्वारा किडनैप कर रूपयो की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ,

आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर साढ़े पांच लाख रुपयों की की थी मांग ,

जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा बंधक बनाकर पैसों की मांग करने वाले दो आरोपियों ओबुल शेट्टी पुंडरी काकसुड पुत्र ओबुल शेट्टी वेंकटेश्वर राव वासी रामा टॉकीस लाइन मचरला गुंटूर हैदराबाद आंध्र प्रदेश और चिलम चरला सुरेश कुमार पुत्र आंजन हेलू वासी पुलिस स्टेशन रोड विजयापुरी साउथ हैदराबाद आंध्र प्रदेश को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से बंधक आशु वासी वार्ड नंबर 10 घरौंडा करनाल को छुड़ाया गया।

मामले कि आगामी तफ्तीश में एसआई श्याम सुंदर सीआईए वन करनाल की अध्यक्षता में पूछताछ में पाया गया कि दिनांक 3 अक्टूबर को कार्तिक और गौरव पुत्र नाथूराम वासियान कालराम थाना मधुबन के कहने पर आशु वाशी वार्ड नंबर 10 घरौंडा कुछ कागजात देने के लिए नामित आरोपियों के पास हैदराबाद गया था। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित आशु को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। दिनांक 7 अक्टूबर को आशु के फोन से पीड़ित के भाई आकाश के पास फोन आया और आरोपियों ने बात करके 5.50 लाख रुपयों की डिमांड की और बोले की कार्तिक और गौरव ने हमारे 5.50 लाख रुपए देने हैं तो आप रुपए देदो और हम आपके भाई आशु को छोड़ देंगे। कुछ देर में आरोपियों ने आशु की बिना कपड़ों की वीडियो उसके भाई आकाश के पास भेजी। डर के कारण रुपए की मांग करने के बाद आशु के भाई आकाश ने आरोपियों के दिए हुए खाते में कुछ रुपए भेज भी दिए थे। फिर पीड़ित के भाई आकाश ने कार्तिक और गौरव को मामले के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा भाई कल तक आ जाएगा । लेकिन आशु नही आया। फिर अगले दिन परेशान होकर पीड़ित आशु के भाई आकाश ने थाना घरौंडा में मामले के बारे में शिकायत दी। आकाश की शिकायत पर थाना घरौंडा में दिनांक 9 अक्टूबर को धारा 346 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा नंबर 621 दर्ज किया गया था।

दोनों आरोपियों को आज पेश न्यायालय करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जिसमें आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button