करनाल-हरियाणा

सभी हो साइबर स्मार्ट” मिशन अंतर्गत जिला करनाल पुलिस का पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक करनाल श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में महा साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सभी हो साइबर स्मार्ट” मिशन अंतर्गत जिला करनाल पुलिस का पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक करनाल श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में महा साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी,

कोर्ट कॉम्प्लेक्स करनाल में लगाया जागरूकता कैंप, आमजन को #1930 का समझाया महत्व,

फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना,वाउचर जीतने, लोन,और घर बैठे लाखों कमाए जैसे, KYC व अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए काल से रहे सावधान रहे- साइबर टीम करनाल,

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रु जीत कपूर के कुशल मार्गदर्शन में एवं एजीडीपी क्राइम हरियाणा श्री ओपी सिंह के दिशा निर्देश के तहत पूरे हरियाणा में अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक करनाल श्री शशांक कुमार सावन आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीम प्रतिदिन आमजन को साइबर अपराध के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान कर रही है। इसी क्रम में साइबर शाखा प्रभारी निरीक्षक राजीव मिगलानी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता टीम कोर्ट कॉम्प्लेक्स करनाल पहुंची तथा वहां जागरूकता सेमिनार आयोजन कर आमजन को साइबर अपराध इसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

         इस तरह नागरिको को ठगी से बचाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने National Cyber Crime Reporting Portal तैयार किया है। जिसका एक हेल्प लाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है। जिस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित अपनी शिकायत दे सकते है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत देता है फ्रॉड की जानकारी के आधार पर जिस एकाउंट में पैसा पहुचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क द्वारा उस एकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और जिस एकाउंट में आपका पैसा गया है उसका मालिक उसे निकाल नही पायेगा। साथ ही आपके एकाउंट से निकले गए पूरे रुपये आपके खाते में वापस आ जायेंगे।  इस पोर्टल और हेल्पलाइन पर दी गई शिकायतों पर पोर्टल अमाउंट को फ्रीज़ करवाने के बाद शिकायत को संबंधित थाने की साइबर डेस्क पर फारवर्ड कर देता है। ब्लॉक करवाई गई धनराशि को वापस पीड़ितों के खाते में भिजवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती  है।

         इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in  साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें। 1930 पर तुरंत प्रभाव से शिकायत दे ट्रांजेक्शन फ्रीज करवाए और वित्तीय हानि से बचे।
50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button