खाद्य सामग्री परिवहन वाहनों की चेकिंग जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था संचालित करना सुनिश्चित करे,पूर्ति निरीक्षक मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स ब्लॉकवार नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले वाहनों की करे चेकिंग-जिलाधिकारी

जिला पूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ जिले में एफसीआई गोदाम से वितरण के लिए उठाए जाने वाले खाद्यान्न को फुटकर विक्रेताओं (राशन डीलरों) तक पूर्ण मानक एवं निर्धारित मात्रा के आधार पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल



खाद्य सामग्री परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था संचालित करना कराएं सुनिश्चित, पूर्ति निरीक्षक एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स को ब्लॉकवार नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले वाहनों की चेकिंग करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 10 OCTOBER, 2023
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए की जिले में एफसीआई गोदाम से वितरण के लिए उठाए जाने वाले खाद्यान्न को फुटकर विक्रेताओं (राशन डीलरों) तक पूर्ण मानक एवं निर्धारित मात्रा के आधार पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए जिला पूर्ति अधिकारी विभागीय पूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग इंस्पेक्टर, कोटेदार तथा ट्रांसपोर्टरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और सुनिश्चित करें कि कोटेदार जैसे ही गोदाम से खाद्य सामग्री अपलोड करें इसकी सूचना पूर्ण विवरण सहित कोटेदार को उपलब्ध कराए ताकि कोटेदार खाद्य सामग्री को प्राप्त कर सके। इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए की खाद्य सामग्री परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था संचालित करना सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल कलेक्ट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कोटेदार एवं ट्रांसपोर्टरस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा खाद्य सामग्री को निर्धारित नियमों के अनुरूप कोटेदार को पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ति निरीक्षक एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स को ब्लॉकों का निर्धारण करते हुए नियमित रूप से चेकिंग करने के लिए निर्देशित करें तथा निरीक्षण आख्या भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए की गोदाम से खाद्य सामग्री का उत्थान करने के लिए 25% छोटी गाड़ियां भी लगाएं ताकि शहरी क्षेत्र में राशन सामग्री कोटेदारों तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, उप खाद्य एवं विपणन अधिकारी, कोटेदार एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।






