बिजनौर-उत्तरप्रदेश

विभिन्न माध्यमों के द्वारा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाना सुनिश्चित करें- अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं एकरूपता लाने के लिए स्टेक होल्डर्स एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यशाला/संगोष्ठी का आयोजन करें तथा एवं विभिन्न माध्यमों के द्वारा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाना सुनिश्चित करें- अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 10 OCTOBER, 2023

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं जागरूकता लाने के लिए स्टेक होल्डर्स एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यशाला/संगोष्ठी का आयोजन करें तथा विभिन्न माध्यमों के द्वारा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समिति द्वारा अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन रणनीति तैयार कर, पूर्ण गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप उसे लागू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आई०ई०सी० कार्यक्रम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी एवं तथ्यों को प्रचारित- प्रसारित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सिंह आज शाम 04:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थो, दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की प्रकृति, कारण एवं निवारण के लिए कार्य योजना बनाएं और नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर मिलावट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों एवं कॉलेज में कैंटीन व्यवस्था स्थापित है वहां जाकर खाद्य सामग्री की चेकिंग करें और उनको सुरक्षित और ताजा रखने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य कारोबारकर्ताओं को लाइसेन्स / पंजीकरण की अपरिहार्यता के प्रति जागरूक करना तथा उपरोक्त से आच्छादित करना सुनिश्चित करें और मिड डे मील अथवा एनजीओ द्वारा खाद्य सम्मान सामग्री सप्लाई करने वाले बावर्चियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। अन्य विभाग जैसे-दुग्ध विकास, खाद्य एवं रसद, आबकारी, आई०सी०डी०एस०, बेसिक शिक्षा विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण आदि के अंतर्गत कार्यरत खाद्य कारोबार ईकाईयों को लाइसेंस / पंजीकरण से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिले में खाद्य व्यवसाय कर रहे खाद्य कारोबारकर्ताओं को भी Food Safety training and certification (FoSTac) कार्यक्रम द्वारा प्रशिक्षित किए जाने के लिए कार्य योजना बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, मंडी समिति, उद्योग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कारोबारी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button