अपराधखबरों की खबरब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

एसपी साहब.सट्टा भी करा दो बन्द मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से खिलाया जा रहा सट्टा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एसपी साहब.सट्टा भी करा दो बन्द
मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से खिलाया जा रहा सट्टा

-स्योहारा –।ईमानदार, निष्ठावान एवं कर्मठ पुलिस कप्तान की नीरज कुमार जादौन की शामदार कार्यशैली के बाद जहां पुलिस अब पूरी पारदर्शिता और सक्रियता से काम कर रही है तो वहीं सट्टा, शराब,खनन जैसे अवेध काम भी बन्द हैं लेकिन इतनी सख्तियों के बावजूद भी स्योहारा नगर व क्षेत्र में सक्रिय सट्टा माफिया अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहे हैं और धड़ल्ले से मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं और गरीब,मज़दूर व युवाओं को लालच देकर उन्हें लूटने का काम कर रहे हैं।
दरअसल अब हो रही सख्ती के बीच सट्टा खिलाने वाले अपने ठिकानों पर भीड़ न करते हुए अपने घरों से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट के ज़रिए पेसो का लेन देन कर रहे हैं और बेखोफ होकर जनता को लूट रहें हैं लेकिन ये सट्टा माफिया कितनी भी चालाकी दिखाएं लेकिन अगर पुलिस चाहे तो इन्हें पकड़ना इतना मुश्किल भी नही है क्योंकि कहते हैं न कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं तो उन्ही लंबे हाथों से चिन्हित लोगो को पकड़ कर उनके मोबाइल चेक किये जायें तो बहुत आसानी से तेज़ी से फेल रहा ये लुटेरा नेटवर्क ध्वस्त किया जा सकता है।
सट्टे की दलदल में फंस कर बर्बाद हो रहे लोगो के परिजनों ने एसपी साहब से यहां से सट्टे को खत्म करने की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button