ब्रेकिंग न्यूज़नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

आर आर पब्लिक स्कूल में लगा डेंटल चेकअप कैंप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आर आर पब्लिक स्कूल में लगा डेंटल चेकअप कैंप

नूरपुर – आर आर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मुरादाबाद से करीब 13 चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय के करीब 1366 बच्चों के दांतों की जांच की तथा दांतों की देखभाल करने आदि के बारे में विस्तार से बताया। यह जानकारी विद्यालय के कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा मेडिकल साइंस मोबाइल लैबोरेट्री चेकअप किया गया। चेकअप के दौरान बच्चों में शिक्षकों सहित स्कूल कर्मचारियों का भी पूरी दंत चिकित्सा की गई। टीम के मैनेजर डाक्टर मानिक की टीम ने दातों के सही तरीके से जांच की। तथा बच्चों को ब्रश करने का सही तरीके सहित दांतों से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने किस प्रकार दांतों की देखभाल करनी चाहिए तथा खराब दांत बहुत सी बीमारियों का कारण बनते हैं,इसके बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शारीरिक विकास अत्यंत जरूरी होता है। आजकल बच्चे जंक फ्रूट ज्यादा खाने से केविटी का खतरा बना रहता है, इसे देखते हुए आज के युग में इस प्रकार के शिविर का आयोजन आवश्यक हो जाता है। जिस प्रकार हम अपने शरीर के बाकी अंगों की जांच करवाते हैं, उसी प्रकार हमारे दांतों को भी नियमित अंतराल पर दंत चिकित्सा द्वारा दिखाना चाहिए, और समय-समय पर अपने दांतों की जांच करवानी चाहिए। जितनी जरूरत दांतों की देखभाल की होती है, उतनी ही जरूरत मसूड़े के देखभाल की भी होती है । क्योंकि मसूड़े जितने मजबूत होंगे, दांत भी उतने ही मजबूत होंगे। हमें ब्रश करने की प्रक्रिया को अच्छी तरीके से समझना चाहिए। सुबह उठने के बाद या नाश्ते के पश्चात और रात में सोने से पहले ठीक से ब्रश करना चाहिए। कैंप को सफल बनाने में डाक्टर गीतिका, डाक्टर पूर्व, डाक्टर राधिका, डाक्टर राहुल, डाक्टर ज्योतिका, डाक्टर कपिल कुमार, डाक्टर भूमिका, डाक्टर उमे, डाक्टर निदा हामिद, डाक्टर चिराग सहगल, डाक्टर रिचा रानी, डाक्टर राजदीप, चंचल कटारिया,संजीव डबास, कपिल कुमार, आदि का सहयोग रहा।
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button