स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

रियासत स्थित होलिका मैदान में आयोजित होने वाले परम्परागत श्री राम लीला मंच का बीती रात भव्य उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा।रियासत स्थित होलिका मैदान में
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले परम्परागत श्री राम लीला मंच का बीती रात भव्य उद्घाटन हुआ,जिसका शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चोहान, व्यापारी एवं भाजपा नेता अरुण वर्मा,भटनागर ,व आशीष माहेश्वरी आदि ने सँयुक्त रूप से फीता काटा।
इस मौके पर बोलते हुए अरुण वर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम उनके जीवन और सिद्धांतों से रूबरू कराने के लिए ही इन मंचो का आयोजन किया जाता है ताकि आज की युवा पीढ़ी भी भगवान राम के त्याग और सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतार कर सनातन धर्म का और ज़्यादा प्रचार प्रसार कर सकें।
वहीं मंच के सहयोगी आशीष माहेश्वरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस 14 दिवसीय राम लीला मंच का आयोजन सभी के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से ज़्यादा से ज़्यादा आने की अपील करते हुए सभी से सहयोग व शांति बनाए रखने की अपोल की है।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान ,फईम रहमान, मनोज भटनागर ,राजवीर त्यागी ,राजपाल प्रजापति, मास्टर राशिद, मनोज शर्मा, आशु उर्फ टाइगर ,सभासद विनोद कुमार, सभासद सत्येंद्र सैनी, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सैनी , बबलू जैदी आदि के अलावा कमेटी से रमेश चन्द्र तोमर,ऋषिराम सैनी, सतेंद्र सैनी, प्रकाश तोमर,बलवंत तोमर,महेंद्र सैनी, विनोद तोमर,जसवंत सैनी, आशु माहेश्वरी, इंद्र तोमर, बाबूराम पाल, दिनेश ,नपेंद्र,हरपाल,पिंटू,मोनू,सुरेश,हरि सैनी सतीश,राजेश पाल, राजू शर्मा, जय कुमार, सर्वजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button